News By – नीरज बरमेचा
जावरा थाना पुलिस ने पकड़ी 100 ग्राम ब्राउन शुगर, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
रतलाम के जावरा शहर थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सफलता हाथ लगी है। जावरा शहर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फिरोज खान और पति पत्नी यास्मीन को 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पति पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और आरोपी आशिक पटेल निवासी घाटाबिल्लोद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी फिरोज खान का पुलिस रिमांड भी लिया है।
दरअसल जावरा शहर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर एक महिला और पुरुष अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं पुलिस ने जावरा निवासी फिरोज खान और उसकी पत्नी यास्मीन को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त हुई है। पुलिस ने तस्करी में शामिल मोटरसाइकिल भी जप्त की है। रतलाम पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जावरा शहर थाना टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



