रतलाम इंडस्ट्रियल एरिया डोसी गांव के समीप शाम को लगभग 8.45 बजे प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है| आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह आग इतनी ज्यादा भीषण बताई जा रही है की रतलाम शहर सहित आस पास नामली,इप्का सहित कुल 6 फायर लारी मौके पर पहुंच चुकी है | आग बड़े क्षेत्र में फैलती नजर आ रही है| आग की लपते इतनी बड़ी बताई जा रही है की धुआ बंजली हवाई पट्टी पर नज़र आ रहा है| अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुयी है| आग लगने का कारण अभी तक पता नही लेकिन आग भीषण होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है| नगर निगम आयुक्त, सीएसपी, एस डी एम प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँच चुके है|


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



