राजस्व न्यायालय से प्रमाणित प्रतिलिपी की पुरानी व्यवस्था लागू की जाए – जिला अभिभाषक संघ 

0

News By – नीरज बरमेचा 

कलेक्टर ने दिया टीएल बैठक में चर्चा का आश्वासन
रतलाम,13 जनवरी | जिला अभिभाषक संघ ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से राजस्व न्यायालयों की प्रमाणित प्रतिलिपी प्राप्त करने की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है | संघ अध्यक्ष अभय शर्मा और सचिव विकास पुरोहित ने इस सम्बन्ध में ज्ञापन देकर प्रमाणित प्रति की नवीन व्यवस्था से उपज रही समस्याओं से अवगत कराया| कलेक्टर सूर्यवंशी ने प्रत्युत्तर में टीएल बैठक में चर्चा का आश्वासन  दिया|

संघ अध्यक्ष अभय शर्मा और सचिव विकास पुरोहित के अनुसार नई व्यवस्था से अभिभाषकों और पक्षकारो को काफ़ी परेशानी हो रही है | संघ के अरुण त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व न्यायालयों से प्रतिलिपि की वर्तमान व्यवस्था काफ़ी महँगी हो गई है| पूर्व में जो प्रतिलिपि 2 रुपये से लेकर 20 रूपए तक प्राप्त हो जाती थी,वही वर्तमान व्यवस्था में 20 रुपए 60 रुपए प्रति पृष्ठ के मान से प्राप्त हो रही है | आवेदन प्रस्तुत करते समय प्रारंभ में 40 रुपए की रसीद लोक सेवा गारंटी केन्द्र संचालन हेतु ले जा रही है, जो अत्यधिक है| अभिभाषक और पक्षकार से प्रतिलिपि हेतु इतनी राशि लेना अनुचित है | पूर्व व्यवस्था में प्रतिलिपि प्राप्त करना सरल था, जबकि लोक सेवा गारंटी केंद्र से प्रतिलिपि प्राप्त करना जटिल हो रहा है |इस केन्द्र पर आम जनता की संख्या अधिक रहती है ,जिससे अभिभाषक को  प्रतिलिपि आवेदन प्रस्तुत करने और प्रतिलिपि प्राप्त करने में काफ़ी समय लगता है | इससे उनको काफ़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है | अभिभाषक संघ ने प्रमाणित प्रतिलिपी की नई व्यवस्था को तत्काल बंद करने और पुरानी व्यवस्था को पुनः आरंभ करने का आग्रह किया है| यदि  पुरानी व्यवस्था लागु नहीं हुई ,तो  अभिभाषक संघ न्यायालय की शरण लेगा |

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|