जानिए आखिर क्यों जिले के इस भाजपा युवा नेता को ग्वालियर पुलिस ले गई अपने साथ…

0
File Photo

News By – नीरज बरमेचा 

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विवेक पोरवाल को शुक्रवार दोपहर ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई। पहले उनके अपहरण की खबर फैली, लेकिन बाद में पुलिस ने कंन्फर्म किया कि ग्वालियर पुलिस एनडीपीएस के किसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें डोडाचूरा के मामले में सह आरोपी बनाया है।

विवेक पोरवाल भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के पद पर दायित्व है, शुक्रवार दोपहर को भी ढूंढ में अपने घर दुकान के बाहर खड़े थे तभी अचानक कुछ लोग आए और उन्हें अपने साथ ले जाने लगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके अपहरण की सूचना। जब पड़ताल हुई तो पता चला ग्वालियर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। जाते-जाते स्थानीय पुलिस को सूचना देकर गई हैं कि पूछताछ के लिए ले गए‌ हैं। एसडीओपी रविंद्र बिलवाल ने बताया कि पहले जरूर उनके अपहरण की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में ग्वालियर पुलिस ने हमें सूचना दी है कि एनडीपीएस के किसी मामले में पूछताछ के लिए इन्हें लेकर रवाना हुए हैं। अभी इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही हैं।

विवेक पोरवाल (38) अपने पिता प्रहलाद पोरवाल (पिल्लू सेठ) के दिवंगत होने के बाद सक्रिय राजनीति में शामिल हुआ था। विवेक एक वर्ष ही पहले भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बना है। गुरुवार को उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान के जन्मदिन समारोह का प्रबंधन किया था। शुक्रवार को भी सुबह कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के हाटपिपलिया अष्टापद तीर्थ पर आयोजित समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ग्वालियर की पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|