[insta-gallery id="0"]
होम Highlights पहरेदार के नाक के नीचे से चोरी, पुलिस पस्त चोर मस्त….

पहरेदार के नाक के नीचे से चोरी, पुलिस पस्त चोर मस्त….

0

News By –  विवेक चौधरी 

रतलाम। यदि पहरेदारों के नाक के नीचे से ही चोरी होने लगे तो हालात को समझना किसी के लिए मुश्किल नहीं है। विगत कई दिनों से रतलाम शहर में चोरों के हौंसले बुलंद हो रखें है जबकि पुलिस की व्यवस्थाएं पस्त नज़र आ रही है। शहर के मुख्य स्थान दो बत्ती क्षेत्र में पुलिस थाने के पास प्रदेश के मंत्री महोदय के बंद पड़े कार्यालय को चोर अपना निशाना बना लेते है। इस बंद ऑफिस में आराम फरमाते है साथ ही पास के चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय से नकदी ले उड़ते है। शहर की पॉश बैंक कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी हो जाती है लेकिन पुलिस के “चीता” चुस्त रहने की जगह सुस्त ही दिखाई दे रहें है। गत रात्रि दस बजे दो चोर एक घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटर साइकिल धक्का देकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन नए साल में चोरियों के घटनाओं का अंजाम देने वाले कैद से बाहर है। देखना है कि शहर के रक्षक कब जागेंगे और शहर को चोरों से मुक्त कराएंगे।

बताया जा रहा है कि चोरों ने प्रदेश मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगाँव की फर्म के बंद पड़े कार्यालय पर डेरा जमाया। चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गांधी कार्यालय पर ताला तोड़कर एक लाख से अधिक राशि एवं अन्य सामान ले गए। अन्य दो जगह और चोरी के प्रयास किए गए। घटना दो बत्ती थाने से चंद कदम दूर की है। विगत दिनों न्यू रोड स्थित स्पोर्ट्स के समान की दुकान और न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय में भी चोरी हुई थी। शहर में बढ़ती चोरियां सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

error: Content is protected !!