News By – नीरज बरमेचा
रतलाम के सैलाना रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते-देखते मकान की तीनों मंजिल आग की लपटों में समा गई। गनीमत रही कि इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान कोमल नगर निवासी कुलदीप जगरवाल की है । जिनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान मकान के प्रथम तल पर थी। आज पहले दुकान में इसके बाद पूरा मकान की चपेट में आ गया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने मौके पर बहुत का आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन पड़ोसियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह लगना बताया जा रहा है।

भीषण आग लगने का मामला सैलाना रोड पर विधायक सभागृह के पास स्थित एक सूने मकान का है। जहां प्रथम तल पर स्थित महा शक्ति ऑटो पार्ट्स की बंद पड़ी दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। जब तक मकान की तीनों मंजिलों पर आग फैल चुकी थी। आग लगने के कारण के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। औद्योगिक थाना पुलिस थाना पुलिस आग लगने के कारण और उस से हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



