News By – नीरज बरमेचा
- बैंगलुरू के राजभवन में हुआ क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित जीजा माता सम्मान समारोह
- क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप रहे उपस्थित
रतलाम, 6 फरवरी 2023। क्रीड़ा भारती द्वारा कर्नाटक के बैंगलुरू में गत दिवस राज भवन में जीजा माता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के माता-पिता को सम्मानित किया। इनमें 9 राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, 4 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले कोच और 4 खेलों के समर्पित संस्था के प्रतिनिधि सम्मानित हुए। इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, क्रीड़ा भारती कर्नाटक के अध्यक्ष मुकुंदराव किलेकर, पद्मश्री अवार्डी, क्रीड़ा भारती कर्नाटक के उपाध्यक्ष केवाई वेंकटेश, भारतीय खेल अकादमी के सेवानिवृत्त एथलेटिक ट्रेनर डॉ. वाईएस लक्ष्मीश, क्रीड़ा भारती दक्षिण कर्नाटक के अध्यक्ष पूर्व विधायक, क्रीड़ा भारती कर्नाटक के उपाध्यक्ष नागराज शेट्टी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा भारती को बढ़ावा देने के उद्देश्य के बारे में बात कही। उन्होने कहा कि जीजा माता के माध्यम से खिलाड़ियों के माता-पिता का सम्मान करना गर्व का विषय है। माननीय महामहीम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश के गौरव है और मध्यप्रदेश के राजनेताओं के प्रेरणास्त्रोत है। जिनकी व्यक्तिगत खेल पृष्ठभूमि है और वे हमेशा खेल के प्रति उत्साही रहे हैं, उन्हें खेलों के प्रोत्साहन के लिए जाना जाता था। वह बिड़ला कंपनी के एक साधारण कर्मचारी से उठकर अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त व्यक्ति बन गए, एक केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में एक प्रेरणा बन गए। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी खिलाड़ी बीसी रमेश और बीसी सुरेश की मां पद्मम्मा, तैराक हरि नटराज की मां कल्याणी नटराज, एथलीट प्रिया मोहन की मां चंद्रकला, तलवारबाजी खिलाड़ी लक्ष्मी की मां सुमंगला भट्ट और एथलीट विजयाकुमारी की मां प्रेमा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



