महामण्डलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 स्वरूपानंदजी महाराज का देवलोकगमन…

0
  • डोल यात्रा निकलेगी
  • गुरूवार को आश्रम में देंगे समाधि

रतलाम 8 फरवरी 2023। अखण्ड ज्ञान आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 स्वरूपानंदजी महाराज का बुधवार शाम देवलोकगमन हो गया। उनकी डोल यात्रा गुरूवार 9 फरवरी को सुबह 11 बजे अखण्ड ज्ञान आश्रम से निकलेगी। इससे पूर्व प्रातः 8 से 10.30 बजे तक आश्रम में उनकी पार्थिव देह दर्शनार्थ रखी जाएगी। अखण्ड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज ने बताया कि जीव ब्रह्म की एकता को अपने जीवन काल में सदैव ध्येय मानने वाले महामण्डलेश्वर स्वामीजी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उन्होंने बुधवार शाम अंतिम सांस ली। स्वामीजी वर्ष 1972 से सैलाना बस स्टैण्ड स्थित अखण्ड ज्ञान आश्रम में प्रवासरत थे। उन्हें वर्ष 2001 में प्रयागराज के कुम्भ में महामण्डलेश्वर बनाया गया था। स्वामीजी की डोल यात्रा सुबह 11 बजे अखण्ड ज्ञान आश्रम से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैण्ड, लोकेन्द्र टाॅकीज चैराहा, शहर सराय, गायत्री टाॅकीज रोड होते हुए वापस सैलाना बस स्टैण्ड स्थित अखण्ड ज्ञान आश्रम पहुंचेगी। यहां आश्रम परिसर में ही उन्हें समाधि दी जाएगी।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|