कप्तान साहब चाहे तो टीम बदलिए लेकिन चुस्त और मुस्तैद कीजिए, अपराधियों पर लगाम जरूरी…

0

News By –  विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा

रतलाम। कुछ मामलों में कुशल नेतृत्व बहुत जरूरी होता है लेकिन उसके साथ ही टीम के साथियों का प्रदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। यदि कप्तान हताश जो जाए तो हालात भारी पड़ जाते है। अतः जरूरी है कि कप्तान टीम में फेरबदल करें, संवाद करे। इससे बात ना बने तो कोच और सेलेक्टर्स से बात करके व्यवस्था दुरुस्त करवाएं। ऐसे ही कुछ हालात रतलाम की पुलिस व्यवस्था के हो गए है। कप्तान युवा अवश्य है लेकिन है तो प्रतिभावान। अतः थोड़े प्रयास से स्थिति को नियंत्रित कर सकते है। शहर और जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहें है, या यूँ कहो तो पुलिस का डर कम हो रहा है। आए दिन चाकूबाजी, चोरी और विवाद के समाचार मिल रहे है। अभी कल रात को ही शहर के बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना घट गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई दूसरे को इंदौर रेफेर किया गया है। घटना साम्प्रदायिक रंग भी ले सकती थी। आरोप और आरोप पर जाँच, सजा बाद में सभी संभव है लेकिन जान की हानि की भरपाई संभव नहीं है।

विगत दिनों शिवगढ़ में भी चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। इस प्रकार की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह तो लगाते ही है लेकिन भविष्य की रंजिशों को भी जन्म देते है। कल ही एक नवविवाहिता का उसके पति द्वारा कत्ल किए जाने का समाचार मिला। साथ नामली फोरलेन बायपास पर दो व्यक्तियों के साथ लूट की घटना भी संज्ञान में आई है। ग्राम बड़ौदा में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को गोली मारने की घटना कल घटित हुई है, जो अवैध हथियारों को लेकर सवाल खड़ा करती है। शहर की पॉश कॉलोनी में हुआ विवाद अभी भी असमंजस बरकरार है।

विगत दिनों दो बत्ती चौराहे पर फिल्मी गैंगवार स्टाइल में माहौल बन गया था। चोरों के हौंसले बुलंद है कि पुलिस के नाक के नीचे से अपना कमाल दिखा रहे है। शहर के बीच, गली मोहल्लों में तेज रफ्तार से दौड़ती स्कूल बसें एवं मोटरसायकलें भी एक बड़ी समस्या है। इन सब घटनाओं से पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कप्तान साहब के लिए जरूरी हो गया है कि टीम मीटिंग, फेरबदल, गश्त, फ्लैगमार्च इत्यादि जो भी आवश्यक हो करें, लेकिन शांतप्रिय शहर रतलाम के नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना बहुत जरूरी है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों को पस्त करना अत्यावश्यक है। आवश्यक है कि निचले स्तर से लेकर अधिकारियों तक कसावट की जाए और अपराध मुक्त माहौल बनाया जाए।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|