खबर का असर : पुलिस कप्तान उतरे मैदान में, टीम की लगाई क्लास, जिम्मेदारी और निष्ठा से जीतेंगे

0

News By –  विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा

रतलाम। रतलाम में अपराध के बढ़ते ग्राफ और पुलिस व्यवस्था के गिरते ग्राफ की स्थिति को संभालने के लिए स्वयं पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी मैदान में उतर गए है। उन्होंने आज पुराने कंट्रोल रूम पर पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं जिम्मेदारों की बैठक ली। सख्त लहजे में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह सख्ती और निष्ठा के साथ करें। कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही यह भी चेताया कि यदि जिम्मेदारी में कोताही बरती गई तो दोषियों को विभागीय कार्रवाई का सामना करने के साथ परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर और जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस व्यवस्था सोशल मीडिया सहित आम चर्चाओं में आलोचनाओं का सामना कर रही थी। न्यूज़ इंडिया 365 में अपने समाचार में पुलिस कप्तान को आगाह किया था कि उन्हें टीम के कप्तान के रूप में मैदान में उतरकर मोर्चा संभालना पड़ेगा, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में इससे कम में बात नहीं बनेगी।

शुक्रवार को एसपी अभिषेक तिवारी, एएसपी सुनील पाटीदार, सीएसपी हेमंत चौहान सहित अन्य अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे। सड़को और दुकानों पर अनावश्यक रूप से एकत्रित लोगो एवं युवाओं से पूछताछ की। नाबालिग बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चाकर सवाल पूछे एवं समझाईश दी गई। पुलिस कप्तान ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए कि जहाँ असामाजिक तत्वों के जमा होने की जगह है, को चिन्हित करके कार्यवाही की जाएगी। शहर और जिले में चाय पान नाश्ते इत्यादि की दुकानों पर या उसके आसपास अनावश्यक रूप से खड़े रहने वालों से पूछताछ की जाएगी। मुखबिर तंत्र को दुरुस्त किया जाएगा, गश्त बढ़ाई जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उस क्षेत्र की चीता दल और पुलिस की रहेगी। आपको बता देंवे कि शहर और जिले में बढ़ते अपराधों की वजह से पुलिस के लिए यह जरूरी हो गया था कि वो नागरिकों को यह विश्वास दिलाएं कि वे उनके और उनकी अमानतों की रक्षा करने को तत्पर है तथा उनके रहते नागरिकों को भयमुक्त रहने में कोई कठिनाई नहीं होगी। आशा है कि पुलिस यह गतिविधियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|