अनुकरणीय घटना : चार वर्षीय बालिका के अपहरण के प्रयास को दो महिलाओं ने बहादुरी और सूझबूझ से किया विफल…

0

News By –  विवेक चौधरी 

कलेक्टर-एसपी ने महिलाओं को सम्मानित किया

रतलाम 14 फरवरी 2023/ आप अपनी सतर्कता और समझदारी से किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते है। आवश्यकता सिर्फ समय पर हिम्मत जुटाकर समझदारी दिखाने का है। वाकया कहीं ओर का नहीं बल्कि रतलाम शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। जिसके अंतर्गत जवाहर नगर निवासी एक 4 वर्ष की बालिका के अपहरण के प्रयास को दो महिलाओं ने अपनी बहादुरी से विफल कर दिया गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा दोनों महिलाओं को उनकी बहादुरी पर कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा पति सीताराम मालवीय ने अपनी छत पर से देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पड़ोस में रहने वाली एक 4 वर्षीय बालिका का मुंह बंद किए, उठाकर ले जा रहा है। शारदा तत्काल अपनी छत से उतरकर नीचे आई और आरोपी की तरफ दौड़ी। आरोपी घबराकर बालिका को लेकर दूसरी तरफ भागा जहां पर अन्य महिला सोनु पति श्यामलाल सोनगरा के द्वारा भी स्थिति को तत्काल भांपते हुए आरोपी को घेर लिया गया और बालिका को उसके चुंगल से मुक्त कराया, आरोपी को भी पकड़ लिया।

दोनों महिलाओं ने असली हीरो की तरह साहस तथा तात्कालिक बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक मासूम 4 वर्ष की बालिका का अपहरण होने से बचा लिया। साथ ही साथ आरोपी को भी दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|