अब रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी जाना और सुलभ होगा, जानिए कैसे…

0

News By –  विवेक चौधरी 

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम स्टेशन से देश के अनेक जगहों के लिए ट्रेनें आती जाती है। जिससे यात्रा करने के लिए रतलाम सहित आसपास के जिलों से भी यात्रीगण रतलाम आते जाते है। साथ ही पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल का मंडल कार्यालय यहाँ होने की वजह से रेलवे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में नागरिक निवास करते है। अब रतलाम के रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में आना जाना और सुलभ हो जाएगा क्योंकि रतलाम जंक्‍शन पर प्‍लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए नवनिर्मित न्‍यू एंट्री रोड का (फ्रीगंज तरफ से) उद्घाटन एवं रेलवे कॉलोनी तरफ जाने वाली नवीनीकृत डाट की पुलिया का लोकार्पण बुधवार को होने जा रहा है। लोकार्पण सांसद रतलाम झाबुआ गुमान सिंह डामोर, रतलाम शहर विधायक चेतन्‍य काश्‍यप एवं रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में 15 फरवरी, 2023 को संपन्‍न होगा।

रतलाम रेलवे मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि वर्तमान में रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर आने एवं जाने के लिए एकमात्र स्टेशन रोड ही है। यह मार्ग बहुत ही व्यस्त एवं संकरा है। तथा ट्रेन के समय इस मार्ग पर यातायात का दबाव बन जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र. 4 पर स्थित पुराने माल गोदाम की शिफ्टिंग के बाद उपलब्ध जगह का उपयोग करते हुए फ्री गंज साइड से प्रवेश करके प्लेटफार्म नंबर 4 तक आरसीसी रोड का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि कई वर्ष पूर्व में भी यह रोड बनाया गया था लेकिन इसका उपयोग माल गोदाम आने जाने वाले भारी वाहन ही करते थे। अब यह सभी के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

इसी प्रकार रेलवे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र से जोड़ने वाली “डाट की पुलिया” की सड़क खस्ताहाल थी। यह सड़क वर्षो से रेलवे कॉलोनी एवं आगे स्थित रेलवे हॉस्पिटल सहित अन्‍य रहवासी कॉलोनियों को रतलाम शहर से जोड़ने का महत्‍वपूर्ण मार्ग है किन्तु प्रत्येक मानसून में ऊपर से आने वाले बरसाती पानी के कारण एस्फाल्ट रोड टूट जाती थी एवं रोड में गड्डे हो जाते थे, जिस कारण लोगों को गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क उपयोगकर्ताओं की परेशानी को ध्‍यान में रखते हुए डाट की पुलिया के अंदर सीमेंट कंक्रीट की रोड बना दी गई है। इसे रेलवे से सम्बंधित सुन्दर आर्टिस्टिक पेंटिंग से आकर्षक बनाकर नई एलईडी लाइट लगाकर प्रकश व्यवस्था को भी सुधारा गया है एवं यातायात को सुगमता से संचालित करने के लिए नाईट रेफ्लेक्टर लगाए गए हैं। रेलवे द्वारा किया गया दोनों कार्य रतलाम वासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|