News By – विवेक चौधरी
रतलाम। अगर आप भारतीय रेलवे के UTS अनरिजर्व्ड टिकट एप से टिकट करवा रहे हैं तो सावधान हो जाइए आप पेनल्टी के शिकार हो सकते हैं। विगत दिवस जब कुछ यात्रियों ने UTS से टिकट बुक करवा कर इंदौर बीकानेर महामना एक्सप्रेस में यात्रा की तो उनकी पेनल्टी बनाई गई जबकि उनके पास सुपर फास्ट ट्रेन का जनरल टिकट था ।
यात्रियों द्वारा जब उक्त मामले में मितेश अग्रवाल सदस्य – स्टेशन सलाहकार समिति से चर्चा की तो उन्होंने उक्त मामले में रेलवे अधिकारियों से इस विषय में जानकारी मांगी। मितेश अग्रवाल के Tweet पर CMI कमर्शियल कंट्रोल, रतलाम द्वारा जानकारी दी गई कि महामना सीरीज में जनरल टिकट का किराया सुपरफास्ट से भी ज्यादा है और UTS ऐप में इस टिकट को लेने का कोई ऑप्शन अभी वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
उक्त मामले में मितेश अग्रवाल द्वारा रेल मंत्री को पत्र द्वारा व ट्विटर के माध्यम से अनुरोध किया है कि UTS में सुपरफास्ट से ज्यादा किराए वाली किसी भी ट्रेन का टिकट लेने का कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं है तथा रेलवे द्वारा भी आम जनता को इस प्रकार की कोई भी जानकारी किसी भी माध्यम से नहीं दी जा रही है UTS से महामना series या अन्य कोई भी गाड़ियां जिसका किराया सुपरफास्ट से ज्यादा है का टिकट नहीं लें । अभी वर्तमान में जो यात्री टिकट लेकर इस प्रकार की गाड़ियों में यात्रा कर रहे हैं उन्हें पेनल्टी का सामना करना पड़ रहा है तथा रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। कृपया इस ऑप्शन को UTS मैं ऐड करवाएं तथा वह सभी गाड़ियां जिन का कि



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



