News By – विवेक चौधरी
रतलाम। पुलिस फिल्मी तर्ज़ के विपरीत त्वरित कार्यवाही करके अपराधियों तक पहुँच भी जाती है। ऐसी ही एक कार्यवाही को जिले के बड़ावदा थाने के अंतर्गत पुलिस विभाग ने कर दिखाया है। जहाँ मोबाईल लूट कर भागने वाले तीनों आरोपीयों को मात्र 5 घंटे में पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बहलोला खाचरोद के रहने वाले किसान धर्मेन्द्र दिनांक 25 फरवरी को दिन में अपने गांव से जावरा जा रहे थे। यशस्वी पेट्रोल पंप और बाबा फरीद दरगाह के बीच नागदा तरफ से एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल पर तीन लड़को ने अपनी मोटर साईकिल धीमे करके पता पूछने के बहाने किसान की शर्ट की जेब से मोबाईल लूट लिया और भाग गये। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर से थाना बडावदा में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 392 भादवि का पंजीबध किया गया।
विगत दिनों जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बड़ावदा से दो टीमें बनाई गई। आरोपीयों को मात्र 5 घण्टे में मुखबीर तंत्र एवं आधुनिक सूचना तकनीकी का उपयोग के माध्यम से पकड़ लिया गया गया। आरोपीयों से लूटा गया मोबाईल कीमत एवं मोटर साईकिल जप्त की गई है। मोटर साईकिल के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त मोटर साईकिल भी चोरी की बताई है जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपीयों में मनीष पिता मनोज यादव उम्र 22 साल नि. निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर, मनीष पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 23 साल नि. देवास नाका निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर तथा सूरज पिता भोज राव धोटे उम्र 22 साल नि, बाणगंगा नंदबाग थाना वाणगंगा है। पुलिस कार्यवाही में नि. मनोज सिंह जादौन, उनि कैलाश जोशी, प्र. आर. 636 अलेक्जेंडर, प्र. आर. 924 ओमप्रकाश जाट, प्र. आर. 242 जयंतीलाल पाटीदार, प्र. आर. 739 महेश चन्द्र मिश्रा और 596 भूपेन्द्र, आर. 1053 विवेक, आर 544 कमल गुर्जर, आर. 1022 महेश धाकड, आर. 1052 श्रीकान्त गुप्ता, 100 डायल चालक शौकत की भूमिका सराहनीय रही है।



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



