News By – नीरज बरमेचा
जीतो लेडीज़ विंग़ द्वारा मेराथॉन के रूप में अहिंसा, शान्ति व एकता के संदेश को प्रचारित करने के लिए IIFL अहिंसा रन (मेराथन) एक अभिनव प्रयास किया है। यह एक मैराथन है जिसे की गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। रतलाम में यह मेराथॉन 2 अप्रैल को सुबह 06 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त होंगी|
रजिस्ट्रेशन :-
मेराथॉन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.ahimsarun.com होगा| यह अहिंसा रन तीन भागों में बाँटा गया है 3, 5 व 10 किलोमीटर जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क क्रमशः 100, 200 व 300 रुपये रहेगा ।
इस में भाग लेने वालों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा और भी कई पुरस्कार है । इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व सर्टिफ़िकेट दिया जावेगा साथ ही स्वल्पाहार भी रहेगा। यह रन 27देशों में व भारत के 67 शहरों में एक साथ आयोजित की जा रही है । इस मेराथॉन में सभी वर्ग (महिला, पुरुष, बच्चे) के एवं सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं|
इसका उद्देश्य सभी जाति वर्ग वह धर्म के बंधनों को तोड़कर अहिंसा शान्ति व मानवता के लिए एक साथ आगे आना है।
जीतो लेडीज़ विंग़ रतलाम इकाई सभी शहरवासियों से विनम्र अनुरोध करता है कि इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाएं और इस एतिहासिक रन का हिस्सा बने|


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




Registration form and Formalities for Ahimsa Run.
Comments are closed.