News By – नीरज बरमेचा
काश्यप ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ योजना के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बहनों के पंजीयन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। पंजीयन के लिए 25 मार्च से प्रत्येक वार्ड में शिविर भी आयोजित किए जा रहे है। विधायक काश्यप द्वारा ली गई बैठक में नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सिटी इंजीनियर सुरेश व्यास, उपयंत्री श्याम सोनी एवं हेमंत राहोरी उपस्थित रहे। काश्यप ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड वार शुरू होने वाली पंजीयन प्रक्रिया को लेकर कार्य योजना तैयार की जाए। शिविर में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बिना किसी परेशानी के अधिक से अधिक बहनों को योजना से जोड़कर उन्हे लाभांवित किया जाए।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



