News By – नीरज बरमेचा
रतलाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन 25 मार्च से ऑनलाइन भरना प्रारंभ होंगे| इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम में शिविरों का आयोजन किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में मोहल्लावार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड वार ऐसी महिलाएं, जिनका समग्र में ईकेवाईसी हो चुका है , वही शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाडली बहना का आवेदन भर कर अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएंगे। महिला को स्वयं केंद्र पर जाना है क्योंकि वहां उनका फोटो लिया जाएगा, साथ ही वह अपना मोबाइल साथ ले जाए जो समग्र में दर्ज है, क्योंकि उसी पर ओटीपी आएगा और उसके बाद उसका फॉर्म दर्ज हो जाएगा। दर्ज होने के बाद पोर्टल पर उनका आवेदन क्रमांक प्रदर्शित होगा।इस आवेदन क्रमांक की एंट्री आवेदन के साथ संलग्न पावती में दर्ज करते हुए हस्ताक्षर पश्चात आवेदन पत्र से पृथक कर महिला को प्रदान कर दिया जाएगा तथा आवेदन कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा।
लाडली बहना योजना अंतर्गत फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने का यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक संचालित होगा। इसमें कोई भी पात्र महिला दर्ज होने से वंचित नहीं होगी। अतः अनावश्यक भीड़ करने की आवश्यकता नहीं है , जिन महिलाओं की समग्र में ई के वाई सी पूर्ण हो चुकी है, वही सर्वप्रथम शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन दर्ज कराएं और जिन महिलाओं की समग्र में ईकेवाईसी नहीं पूर्ण हुई है वह अपनी समग्र में ईकेवाईसी का कार्य संपादित करें|
लाड़ली बहना योजना के आवेदन हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन जमा किये जाने हेतु वार्डवार शिविर प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक आयोजित किये गये है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन किये जाने हेतु वार्डवार शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1 में गांधी नगर अम्बेडकर मांगलिक भवन, वार्ड क्रमांक 2 में नवीन कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 3 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, वार्ड क्रमांक 4 में सांई मंदिर बगीचा नया आंगनवाड़ी भवन, वार्ड क्रमांक 5 में धोलावाड़ ऑफिस, वार्ड क्रमांक 6 में मार्निंग स्टार स्कूल, वार्ड क्रमांक 7 में अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 8 में गुरूतेग बहादुर स्कूल सैलाना रोड, वार्ड क्रमांक 9 में विधायक सभागृह सैलाना रोड, वार्ड क्रमांक 10 में प्रधानमंत्री आवास योजना बिल्डिंग, वार्ड क्रमांक 11 में कम्युनिटी हॉल डोंगरे नगर बोधी स्कूल के सामने, वार्ड क्रमांक 12 में कस्तुरबा नगर टंकी परिसर, वार्ड क्रमांक 13 में जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 14 में नया आंगनवाड़ी भवन आमलिया भेरू, वार्ड क्रमांक 15 में सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 16 गौशाला टंकी के पास आंगनवाड़ी भवन कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 17 में हम्माल कॉलोनी का शासकीय भवन, वार्ड क्रमांक 18 में शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, वार्ड क्रमांक 19 में शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, वार्ड क्रमांक 20 में राधाकृष्ण स्कूल, वार्ड क्रमांक 21 में नरसिंह वाटिका, वार्ड क्रमांक 22 में मानस भवन त्रिवेणी रोड, वार्ड क्रमांक 23 में आयुर्वेदिक अस्पताल, वार्ड क्रमांक 24 में नाहर पब्लिक स्कूल, वार्ड क्रमांक 25 में हरमाला पम्प हाउस, वार्ड क्रमांक 26 में माध्यमिक विद्यालय अगरजी का मंदिर उंकाला रोड पेट्रोल पम्प के पास, वार्ड क्रमांक 27 में शैरानीपुरा जमातखाना, वार्ड क्रमांक 28 में सामुदायिक भवन दिलीप नगर, वार्ड क्रमांक 29 में कम्युनिटी हॉल होमगार्ड कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 30 में रहमत नगर जमातखाना, वार्ड क्रमांक 31 में कम्युनिटी हॉल डोसीगांव, वार्ड क्रमांक 32 में नेहरू स्टेडियम, वार्ड क्रमांक 33 में तरणताल वेक्सीनेशन सेंटर, वार्ड क्रमांक 34 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टीआईटी रोड़, वार्ड क्रमांक 35 में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, वार्ड क्रमांक 36 में कालिका माता सांस्कृतिक मंच के पीछे, वार्ड क्रमांक 37 में शैरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 38 में शैरानीपुरा कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 39 फायर ब्रिगेड भवन नगर निगम कार्यालय, वार्ड क्रमांक 40 में पूर्णेश्वर मंदिर के पीछे लायब्रेरी, वार्ड क्रमांक 41 में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, वार्ड क्रमांक 42 में मोहन टॉकिज सैलाना वालो की हवेली, वार्ड क्रमांक 43 में मेवाड़ा साथ धर्मशाला, वार्ड क्रमांक 44 में बोहरा बाखल तयबीया स्कूल, वार्ड क्रमांक 45 में गौशाला बगीचे के पास शासकीय स्कूल, वार्ड क्रमांक 46 में आईएमए हॉल गौशाला रोड, वार्ड क्रमांक 47 में विनोबा स्कूल के पीछे मुस्लिम समाज का भवन मदरसा, वार्ड क्रमांक 48 में जैन कन्या स्कूल व वार्ड क्रमांक 49 में चार भुजा मंदिर के सामने धर्मशाला ब्राम्हण का वास में प्रातः 9 से दोपहर 1 व दोपहर 2 से सांय 6 बजे तक शिविर आयोजित किये गये है।
नगर निगम द्वारा हितग्राहियों से अपील की जाती है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन हेतु हितग्राही अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड व मोबाईल के साथ अपने नजदीकी षिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करावें।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



