दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा वर्कशॉप आयोजित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा सीए सदस्यों के लिए बैंक ऑडिट से सबंधित प्रावधानों एवं लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट और उसमे इस वर्ष हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रतलाम ब्राँच की चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया की यह वर्कशॉप इंस्टिट्यूट की ऑडिटिंग एंड अशुरनस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के साथ मिलकर आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के ट्रैज़रार सीए अंकित जी सोमानी ने अपने उद्बोधन में जानकारी दी की आरबीआई द्वारा हाल ही में बैंक ब्रांच ऑडिट की लिमिट को कम कर दिया हैं, जिससे देश की इकोनॉमी पर प्रभाव पड़ेगा क्योकि देश की इकोनॉमी में बैंक एक अहम् भूमिका निभाती हैं। साथ ही आयोजन में अहमदाबाद से पधारे वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के वाईस चेयरमैन सीए हितेश जी पोमल ने बताया की बैंक ऑडिट के दौरान होने वाली कमियों के साथ साथ बैंक सर्कुलर्स एवं ऑडिट नोट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कि। वड़ोदरा से पधारे अतिथि सीए नयन जी कोठरी ने लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट और उसमे इस वर्ष हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।सेमिनार का आरम्भ आईसीएआई के आदर्श गीत एवं माँ सरस्वती के पूजन से किया गया। विजय सोमानी, पवन मूणत, मनीष गुगलिया, मेहुल पावेचा, निशीथ जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रैज़रार सीए मोहित श्रीमाल और शगुन बड़जात्या द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया। सेमिनार के अंत में गोपाल काकानी, संजय कोचर, जीतेन्द्र कास्वा, रजनीश जैन, रितेश नागोरी, अर्पित शर्मा, अर्पित पुंजावत, सत्यप्रिय झालानी, पराग जैन एवं जयेश खिमेसरा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित हुए। सेमिनार का संचालन ब्रांच वाईस चेयरमैन सीए अभिषेक रांका ने किया और आभार पूर्व चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा एवं सेक्रेटरी सीए आकाश मित्तल ने व्यक्त किया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|