News By – नीरज बरमेचा
जिले में 1 लाख 31 हजार से ज्यादा फार्म भरे गए
रतलाम 3 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का काम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संपूर्ण जिले की प्रगति सतत समीक्षा की जा रही है, कलेक्टर द्वारा जनपद एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों मे ग्राम पंचायतवार तथा नगरीय क्षेत्रों मे वार्डवार मानीटरिंग की जा रही हैं।
फार्म भरने मे आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधक सीएससी, लोक सेवा गारंटी, ई दक्षता केंद्र तथा ई गर्वनेंस के अमले की तैनाती की गई है । शिविर स्थल पर महिलाओ के बैठने के लिए छायादार व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा जिन महिलाओं के आवेदन पत्र भरे जाने थे उन्हें स्थानीय अमले के माध्यम से सूचित करने की व्यवस्था की गई है
जिले मे 3 अप्रैल सायं 4.00 बजे तक 1 लाख 31 हजार 110 फार्म भरे गए। जिनमें जनपद पंचायत आलोट में 18 हजार 695, बाजना में 12 हजार 998, जावरा में 16 हजार 399, पिपलौदा में 15 हजार 511, रतलाम में 25 हजार 342, सैलाना में 11 हजार 213 फार्म भरे गए।
नगर निगम रतलाम में 13 हजार 489, नगर पालिका जावरा में 6 हजार 558, नगर परिषदों के तहत आलोट में 26668, बडावदा में 965, नामली 1645, पिपलौदा में 1320, सैलाना में 1442, ताल में 1523 तथा नगर परिषद् धामनोद में 1341 फार्म भरे गए थे। जिले में योजना के तहत 4 लाख 69 हजार 457 महिलाओं को लाभान्वित करने का अनुमानित लक्ष्य है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



