[insta-gallery id="0"]
होम Highlights मुख्यमंत्री की तैय्यारियो में लगे भाजपा कार्यकर्ता…

मुख्यमंत्री की तैय्यारियो में लगे भाजपा कार्यकर्ता…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक हो जनसहभागिता-विधायक चेतन्य काश्यप
  • भाजपा की वृहद बैठक आयोजित

रतलाम 5 अप्रैल 2023 । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 8 अप्रैल के रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वृहद् बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमांे में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रतलाम का सौभाग्य है कि लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री यहां बैठक लेंगे। इसमें अधिक से अधिक बहनें शामिल होना चाहिए।


विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि चौहान रतलाम में सबसे पहले नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां शहर मंे होने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों का भुमिपूजन, शिलान्यास के बाद सभा होगी। उसके पश्चात अम्बेडकर भवन मंे लाडली बहना योजना का पंजीयन करवाएंगे। चौहान पैसा एक्ट पर भी क्षेत्र के लाभान्वित होने वाले लोगों से चर्चा करेंगे। इसके बाद सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस में बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। काश्यप ने कहा कि रतलाम भ्रमण के दौरान चौहान का मार्ग में परम्परानुसार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से लाडली बहना सम्मेलन में अधिक से अधिक बहनों की सहभागिता करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी वार्डों के प्रतिनिधियों ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने मुख्यमंत्री चौहान के दौरे के साथ-साथ 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस मनेगा। जिला भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया भी इसमें शामिल होंगे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पार्टी का ध्वज फहराने एवं स्थापना दिवस पर बूथों के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए हर कार्यक्रम की जानकारी नमो एप पर देने का आह्वान किया। आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने नमो एप के संचालन पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


error: Content is protected !!