News By – नीरज बरमेचा
शिवराज जी को स्मृति पत्र भेंटकर पुरानी घोषणाओं की याद दिलाई जाएगी-पारस सकलेचा
रतलाम – शिवराज जी की घोषणा कर के भुल जाने की पुरानी आदत है। भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप ने दो माह पूर्व शिवराज जी को चिट्ठी लिखकर उन्है उनकी घोषणाए याद दिलाई और उस चिट्ठी को मिडीया मे जारी किया ताकि जनता शिवराज की भुल जाने की आदत को पहचान सके । कांग्रेस भी विधायक जी की सीख को आगे बढाते हुए शिवराज जी को स्मृति पत्र भेंटकर उनकी घोषणाओ की याद दिलायगी कि पूर्व की घोषणाओ को पहले पूरा करे फिर नयी घोषणाए करे । यह बात कांग्रेस की पत्रकार वार्ता मे पूर्वविधायक तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव पारस सकलेचा ने कही ।
सकलेचा ने कहा कि रतलाम मे आयोजन को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है । 600 बस , 300 मैजिक लगाना , भोजन की व्यवस्था , करोड़ों रुपया का टेंट , स्टेज , विज्ञापन , आदि पर ₹ 10 करोड़ का खर्चा किया जायगा , जो जनता के धन की बर्बादी है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार , घोटाले , कुशासन , कुप्रबंधन की शिवराज सरकार है । जिसमें जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 9 जुलाई को महापौर के चुनाव की सभा में कहा था कि शहर को रोज पानी दिया जाएगा, विभाजित प्लाट की रजिस्ट्री की जाएगी, सभी अवैध तथा अविकसित कॉलोनियों में 3 माह में विकास कार्य प्रारंभ हो जाएगा , रतलाम को संभाग बनाया जाएगा, ऐसी ढेरो घोषणाए सिर्फ घोषणाए हो गई लेकिन पूरी होना तो दूर उसपर नाममात्र का कार्य भी नहीं हुआ । मुख्यमंत्री जी को इस बारे में बताना चाहिए कि रतलाम मे की गई घोषणाए कब पूरी होगी ।
कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है, उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा ।
इस अवसर पर यास्मीन शेरानी , राजीव रावत , सतीश पुरोहित, बसंत पन्डया, सुजीत उपाध्याय जोयब आरिफ आदि उपस्थित थे ।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



