[insta-gallery id="0"]
होम Highlights मुख्यमंत्री चौहान 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण...

मुख्यमंत्री चौहान 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे..

0
फाइल फोटो

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 7 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम में 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 898.18 करोड़ रुपए लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 476.36 करोड़ रुपए लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें 574.56 करोड़ रुपए लागत के 4 गृह निर्माण एवं अधोसंरचनात्मक विकास कार्य, 199.81 लाख रुपए लागत के पीआईयू के 13 कार्य, दो करोड़ 77 लाख रुपए लागत का जल संसाधन विभाग का तालाब, 73 लाख रुपए लागत का शिक्षा विभाग का एक कार्य, 29 करोड़ 45 लाख रुपए लागत के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 36 कार्य शामिल है। इसी प्रकार जिन कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें 295 करोड़ रुपए लागत का मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 20 करोड़ 53 लाख रूपए लागत के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 36 कार्य, 64 करोड़ 68 लागत के जल संसाधन विभाग के 5 कार्य शामिल है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


error: Content is protected !!