[insta-gallery id="0"]
होम Highlights अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी जी को विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया...

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी जी को विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया आमंत्रण…

0

News By – नीरज बरमेचा 

2 से 8 अक्टूबर तक रतलाम में होगी श्रीमद् भागवत कथा

रतलाम, 16 अप्रैल 2023। विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर के समीपस्थ ग्राम कनेरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी का स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर जया किशोरी जी को  काश्यप द्वारा रतलाम में कथा के लिए आमंत्रित किया गया। जया किशोरी जी ने प्रत्युत्तर में अक्टूबर माह में कथा की स्वीकृति दी। जया किशोरीजी के मुखारविंद से रतलाम शहर में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

विधायक काश्यप ने कनेरी में जया किशोरी जी का स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि आज के इस युग में युवाओं को सबसे बड़ी आवश्यकता थी कि वह संस्कारित भी हो, हिंदू संस्कृति का प्रतिनिधि भी बने और उसके जीवन मंें हिंदू संस्कृति और संसकार क्रियाशील रूप में हो। आपने कथाओं और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संपूर्ण देश और विदेश के अंदर यह स्थापित किया है कि भारत की भूमि उर्वरा भूमि है, जहां से संत, महात्मा, व्याख्यानकार सहित कई विभूतियां निकलती है, जो शांति का संदेश देती है। 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


error: Content is protected !!