बडौदा हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। चारधाम प्रारम्भ होने के साथ ही उत्तराखंड में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये है। जिससे बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार पहुँचने लगे है। मोदी सरकार द्वारा विगत के वर्षों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है जिससे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इससे आर्थिक व्यवसाय बढ़ने के साथ साथ यात्री ट्रेनों में दबाव भी बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ौदा (वडोदरा) और हरिद्वार के बीच सुपरफास्ट ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। इससे अंचल के यात्रियों को हरिद्वार तक आने जाने में सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान बांद्रा हरिद्वार ट्रैन ही इन जगहों के बीच प्रतिदिन चलती है। इसके अतिरिक्त दो ट्रेनें सप्ताह में एक-एक दिन ही चलती है। सुपरफास्ट ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेन चलने से चारधाम यात्रा एवं ग्रीष्मकालीन यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

रतलाम रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि वडोदरा और हरिद्वार के सुपरफास्ट ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए रतलाम मंडल के दाहोद व रतलाम स्टोपेज के साथ वडोदरा और हरिद्वार के बीच विशेष किराए पर ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। ट्रेन संख्‍या 09129/09130 वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट वीकली स्पेशल (16 फेरे) ट्रेन संख्या 09129 वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट वीकली स्पेशल 06 मई से 24 जून, 2023 तक चलाई जाएगी।

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09130 हरिद्वार-वडोदरा सुपरफास्ट विकली स्पेशल 07 मई से 25 जून, 2023 तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से 17.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.25 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी व रुड़की स्टेशनों पर स्टोपेज दिया गया है। इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर व सामान्‍य श्रेणी कोच रहेंगे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|