News By – नीरज बरमेचा
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को महिला संबंधी अपराधो में गंभीरता दिखाकर आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी एवं संघन अनुसंधान हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोट शिवमंगलसिंह सेंगर द्वारा थाना आलोट के अपराध क्रमांक-213/23 धारा 376,376(2) एन भादवि के प्रकरण मे गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण के फरार आरोपी मोईन पिता आजाद मुसलमान निवासी भांभी मोहल्ला आलोट को गिरफ्तार करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे थे। दिनाक 30.04.23 को थाना प्रभारी आलोट शिवमंगलसिंह सेंगर को सुचना प्राप्त हुई की प्रकरण के आरोपी द्वारा पीड़िता को रिपोर्ट वापस लेने के लिये लगातार धमकाया जा रहा है। मामले की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा टीम गठीत की गई तथा आरोपी की पीड़ीता के घऱ होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी मोईन पिता आजाद मुसलमान निवासी भांभी मोहल्ला आलोट थाना आलोट जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया ।
थाना आलोट के ही एक अन्य प्रकरण में बलात्कार के आरोपी मोईन के साथी आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश शुभम उर्फ कांटा पिता गोपाल भाटीया निवासी भांभी मोहल्ला नागेश्वर रोड आलोट को फिरोती मांगने एवं अवैध वसूली करने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शुभम उर्फ कांटा द्वारा एक व्यक्ति से फिरोती मांग एवं अवैध वसुली करने के लिये रुपये मांग की गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना आलोट पर अपराध क्र. 246/23 धारा 327, 386 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. मोईन पिता आजाद मुसलमान उम्र 20 साल निवासी भांभी मोहल्ला आलोट जिला रतलाम (बलात्कार)
02. शुभम उर्फ कांटा पिता गोपाल भाटीया उम्र 24 साल निवासी भांभी मोहल्ला नागेश्वर रोड आलोट(फिरोती एवं अवैध वसूली)
आरोपीयो के आपराधिक रिकार्ड-
• आरोपी मोईन के विरुद्ध पुलिस थाना वाईडी नगर जिला मंदसौर का अपराध क्रमांक 476/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध है ।
• आरोपी शुभम उर्फ कांटा के विरुद्ध थाना नागदा जिला उज्जैन पर चोरी के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध है तथा थाना आलोट पर चोरी ,लूट,मारपीट,अवैध हथियार आधिपत्य, अवैध शराब की व्यावसायिक तस्करी के प्रकरण पंजीबद्ध है ।
सराहनीय कार्य :- उक्त आरोपीयो की गिरफ्तारी में पुलिस थाना आलोट के समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



