News By – नीरज बरमेचा
रविवार शाम प्रतापनगर क्षेत्र से पकड़े गए 30 जुआरियों को आज एसडीएम कोर्ट में पेश किया। खासबात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए जुआरियों को कोर्ट तक ले जाने के लिए पुलिस वाहन भी छोटा पड़ गया। जिसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस आरोपियों को पैदल जुलूस निकालकर एसडीएम कोर्ट लेकर पहुंची। रविवार शाम प्रतापनगर स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुए के दांव लगाये जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर 30 जुआरियों को मौके से पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 57 हजार नगद ताश पत्ती और 31 मोबाइल जप्त किए थे।
दरअसल रतलाम में बड़ी संख्या में पकड़े गए जुआरियों को रविवार शाम भी पिकअप वाहन में भरकर थाने लाना पड़ा था। वही आज भी पुलिस वाहन में पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से पकड़े गए 30 आरोपियों को पैदल ही एसडीएम कोर्ट पेश करने ले जाया गया । हालांकि सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन जुआ और सट्टे के आरोपियों को पैदल जुलूस से एक सबक जरूर मिला है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



