News By – नीरज बरमेचा
रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं रतलाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बालक एवं बालिकाओं की जूनियर व सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जो कि रेलवे अधिकारी क्लब मैं दिनांक 30 अप्रैल व 1 मई को खेली गई जिसका आज समापन समारोह आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि रतलाम मंडल खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम रेलवे महिला समाज कल्याण समिति की अध्यक्षा सपना अग्रवाल थी इसके अतिरिक्त रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अंकित गुप्ता, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण समिति की कोषाध्यक्ष शिखा गुप्ता ,मध्य प्रदेश बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चांदवानी ने बताया विभिन्न वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के मध्य हुए मुकाबले के उप विजेता एवं विजेता के परिणाम के नाम इस प्रकार है, अंडर -10 बालिका वर्ग में यशस्वी चौहान विजेता एवं सायरा सिंह तंवर विजेता, अंडर -10 बालक वर्ग में रायन गुप्ता उपविजेता एवं आर्यन गुप्ता विजेता रहे,अंडर-13 बालिका वर्ग मैं सिद्धि साकंला उपविजेता अनुआई गुप्ता विजेता, अंडर -13 बालक वर्ग वरेण्यम व्यास उपविजेता आदित्य कटोडा विजेता, अंडर -16 बालिका वर्ग रेनी मेहता उपविजेता प्रचित्ति गेरा विजेता, अंडर-16 बालक वर्ग तीर्थ खीलोशिया उपविजेता जय नलवाया विजेता, अंडर-19 बालिका वर्ग कशिष सोनगरा उपविजेता एवं रुचिका बोरासी विजेता, अंडर-19 बालक वर्ग आरजव जैन उपविजेता एवं हर्ष शर्मा विजेता रहे। प्रतियोगिता के रेफरी संभव साकंला एवं अमियो पंवार थे।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय, सपना अग्रवाल एवं वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सह सचिव मुकेश मेहता साथ में अनिल भटनागर विजय मालवीय, सुमित कटियार, संजय गैरा, अभिषेक गुर्जर, मनोज असाटी, मनोज लालवानी आदि उपस्थित थे। सभी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं प्रचित्ति गेरा ने मैडम सपना अग्रवाल का स्वागत तथा यशस्वी चौहान ने शोभा गुप्ता का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चांदवानी द्वारा किया गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



