[insta-gallery id="0"]
होम Highlights देव दुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा की रीड़ और प्राण है:- संभाग प्रभारी आलोक...

देव दुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा की रीड़ और प्राण है:- संभाग प्रभारी आलोक शर्मा

0

News By – नीरज बरमेचा 

मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री कही नही मिलेगा:- जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय

रतलाम 09 जून 2023 / भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति पर आधारित राजनैतिक दल नही है। यह पार्टी विचार पर चलती है, और अपने विचार के साथ सबका साथ तथा सबका विकास चाहती है। पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा की रीड़ और प्राण है। देश व प्रदेश मे भाजपा शासनकाल के दौरान जितने भी विकास कार्य हुए है। उतने कार्य पहले कभी भी नही हुए है। देश मे एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव तक जी जान से पार्टी के कार्यो में जुट जाए।

यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने रूद्र पैलेस मे कही। विधानसभा संचालन टोली की बैठक में कही। श्री शर्मा ने रतलाम जिले की पांचों विधानसभा टोली की अलग-अलग बैठके ली। पहले सैलाना, आलोट, रतलाम ग्रामीण, जावरा और अंत मे रतलाम शहर विधानसभा की बैठक हुई। इनमे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित महासंपर्क अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया।

संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सच्चे देशभक्तों की पार्टी है। प्रधानमंत्री के रूप मे श्री मोदी ने पूरी दूनिया मे भारत का डंका बजाया है और वे शक्तिशाली नेता के रूप मे स्थापित हुए है। अमेरिका उनके स्वागत मे जब पलक-पावडे बिछाता है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उनके नेतृत्व मे देश मे भाजपा की फिर से सरकार बनना जरूरी है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं का उम्मीदवार कमल का फूल है। भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाए, उसे सभी विजयी बनाए। इससे पूर्व प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने है, जिन्हे भी सबको जीतना है।

बैठक मे जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने कहा कि मोदीजी जैसा प्रधानमंत्री कही नही मिलेगा। उनके नेतृत्व मे भारत का चौतरफा विकास हुआ है। उन्होने बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर जोर देते हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी करने का आव्हान् किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के आरंभ मे संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल मौजूद रहे। विधानसभा वार टोली की बैठकों मे विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जितेन्द्र गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी नारायण मईडा, आकांक्षी विधानसभा सुभाष चौधरी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं विधानसभा टोली के सदस्यगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!