इंदौर से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को गर्मी से राहत, इन ट्रेनों में स्‍थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगेंगे…

0

News by – विवेक चौधरी

रतलाम। आने वाले दिनों में इंदौर से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्‍टेशन से आरंभ होने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए स्‍थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाने जा रही है। इन गाडियों का विवरण इस प्रकार है।

1.      गाड़ी संख्‍या 20957 इंदौर नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस में 15 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 20958 नई दिल्‍ली इंदौर एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

2.      गाड़ी संख्‍या 12913  इंदौर नागपुर एक्‍सप्रेस में 15 अक्‍टूबर,
2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 12914 नागपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे ।

3.      गाड़ी संख्‍या 20936 इंदौर गांधीधाम एक्‍सप्रेस में 15 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 20935 गांधीधाम इंदौर एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे ।

4.      गाड़ी संख्‍या 19313  इंदौर पटना एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19314 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस में 18 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

5.      गाड़ी 22941 इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 22942 उधमपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 18 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

6.      गाड़ी संख्‍या 22911 इंदौर हावड़ा एक्‍सप्रेस में 17 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 22912 हावड़ा इंदौर एक्‍सप्रेस में 19 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

7.      गाड़ी संख्‍या 19325 इंदौर अमृतसर एक्‍सप्रेस में 17 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19326 अमृतसर इंदौर एक्‍सप्रेस में 19 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

8.      गाड़ी संख्‍या 19307 इंदौर चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस में 19 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19308 चंडीगढ़ इंदौर एक्‍सप्रेस में 20 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।

9.      गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस में 21 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस में 23 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।