चुनाव के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को याद आया रतलाम का जिला अस्‍पताल…

0

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्‍पताल रतलाम में भर्ती प्रसूताओं से चर्चा कर व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा की – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे

रतलाम दिनांक 12 जून 2023 । प्रदेश के माननीय मंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रतलाम जिले के एमसीएच अस्‍पताल में मोबाईल के माध्‍यम से ऑनलाईन चर्चा कर विभागीय व्‍यवस्‍थाओं के हालचाल जाने । प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ ने चर्चा कर माननीयमंत्री महोदय को जानकारी प्रदान की । मंत्री महोदय ने जिला अस्‍पताल में बेड संख्‍या , प्रतिदिन की ओपीडी, चिकित्‍सकों की संख्‍या एवं मानव संसाधन की स्थिति , सोनोग्राफी की स्थिति , लेबारेटरी जॉच की स्‍थिति, दवाईयों की उपलब्‍धता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्‍त की । प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि 500 बेडेडअस्‍पताल होकर आवश्‍यक सेवाऐंप्रदान की जा रही है । सोनोग्राफी की सुविधा एमसीएच अस्‍पताल में उपलब्‍ध है । जिला चिकित्‍सालय रतलाम में प्रथम श्रेणी चिकित्‍सकों के 34 पद रिक्‍त है जबकि द्वितीय श्रेणी चिकित्‍सकों के सभी पद भरे हुए हैं । माननीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जी द्वारा शीघ्र पदपूर्ति के लिए आश्‍वस्‍त किया गया। जिला चिकित्‍सालय में भर्ती प्रसूताओं क्रमश: काली पति फैजल खान निवासी मल्‍हारगढ जिला मंदसौर एवं शशिपाल पति तरूण पाल निवासी डोसीगांव रतलाम से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी । माननीय मंत्री जी ने प्रसूताओं से पूछा कि प्रसव के दौरान भर्ती के समय लडडु मिला कि नहीं , भोजन व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध है या नहीं निशुल्‍कदवाईयों और जॉच की व्‍यवस्‍था हुई या नहीं किसी व्‍यक्ति / कर्मचारी को कोई राशि तो नहीं देना पडी । उन्‍होने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बोल रहा हूं किसीभी प्रकार की कोई समस्‍या हो तो तुरंत बताईये । दोनों ही प्रसूताओ द्वारा सिजेरियन डिलेवरी होने के बावजूद स्‍वास्‍थ्‍यसेवाओं से पूणत: संतुष्‍ट होना बताया गया । मंत्री महोदय द्वारा दोनोंप्रसूताओं को शिशु जन्‍म के लिए शुभकामनाऐंव्‍यक्‍त की गई । इस अवसर पर रोगी कल्‍याण समिति सदस्‍य गोविंद काकानी द्वारा ब्‍ल्‍ड सेपरेशन यूनिट की व्‍यवस्‍था के लिए बात रखी गई ताकि डेंगू आदि के समय परेशानी ना हो । मंत्री महोदय द्वारा उचित व्‍यवस्‍था करने का कहा गया । इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. सी. डामोर , गोविंद काकानी, आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी, सुशील शुक्‍ला, शेलेन्‍द्र भिडे, चेतन पांडे , एवं अन्‍य उपस्थित रहे ।

माननीय मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा आयुष्‍मान भारत योजना के चिन्हित अस्‍पताल निजी अस्‍पताल रतलाम के प्रभारी से मोबाईल पर चर्चा की गई तथा मरीजों से चर्चा की गई । उन्‍होने अस्‍पताल में आयुष्‍मान योजना अंतर्गत भर्ती मरीजों की संख्‍या , उपचार किए गए मरीजों की संख्‍याएवं योजना के फीडबेक के बारे में विस्‍तार से चर्चा की । अस्‍पताल में भर्ती मरीज धीरज पाटीदार निवासी रंगवाडी मोहल्‍ला सैलाना से बात की मरीज ने बताया कि हडडी के ऑपरेशन के लिए 55000 / रूपये के निशुल्‍क पैकेज आधार पर निशुल्‍क उपचार प्राप्‍त हो रहा है । अन्‍य मरीज वीरेन्‍द्रसिंह पंवार निवासी सेगावदा तहसील बदनावर जिला उज्‍जैनने बताया कि हडडी के ऑपरेशन के लिए 51850/ रूपये के निशुल्‍क पैकेज के आधार पर निशुल्‍क उपचार सेवाऐं प्राप्‍त हुई हैं । दोनों मरीजो द्वारा आयुष्‍मान भारत योजना के लिए शासन को धन्‍यवाद दिया गया । मंत्री महोदय ने दानों मरीजों को शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ।