जानिए अरब सागर के चक्रवात के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कौनसी ट्रेने हुई निरस्त….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। यदि आप आगामी दिनों रेल यात्रा करने वाले है तो इस खबर पर आपको ध्यान देना चाहिए। अरब सागर में उठने वाले चक्रवात बिपरजॉय की वजह से अनेक ट्रेनें प्रभावित हुई है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार इस चक्रवात को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा एहतियात के तौर में कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट अथवा निरस्‍त किया गया है। उन्होंने प्रभावित यात्री रेलगाडियों भी जानकारी दी है।

शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट होने वाली ट्रेन

1.      गाड़ी संख्‍या 22969 ओखा बनारस सिटी एक्‍सप्रेस, 15 जून, 2023 को ओखा से चलने वाली राजकोट से चलेगी तथा राजकोट से ओखा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

2.      गाड़ी संख्‍या 15636 गुवाहाटी ओखा एक्‍सप्रेस गुवाहाटी से 12 जून, 2023 को चली अहमदाबाद में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद से ओखा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

3.      गाड़ी संख्‍या 15635 ओखा गुवाहाटी एक्‍सप्रेस, 16 जून, 2023 को ओखा से चलने वाली अहमदाबाद से चलेगी तथा ओखा से अहमदाबाद के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

4.      गाड़ी संख्‍या 11463 वेरावल जबलपुर एक्‍सप्रेस, वेरावल से 13 से 16 जून, 2023 तक चलने वाली राजकोट से चलेगी तथा वेरावल से राजकोट से वेरावल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

5.      गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस, जबलपुर  से 13 से 14 जून, 2023 तक चलने वाली  राजकोट स्‍टेशन तक जाएगी तथा राजकोट से वेरावल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

6.      गाड़ी संख्‍या 11466 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस, जबलपुर  से 12 जून, 2023 तक चलने वाली  राजकोट स्‍टेशन तक जाएगी तथा राजकोट से वेरावल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

7.      गाड़ी संख्‍या 19575 ओखा नाथद्वारा एक्‍सप्रेस, 14 जून, 2023 को ओखा से चलने वाली हापा से चलेगी तथा हापा से ओखा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

8.      गाड़ी संख्‍या 22829 भुज शालिमार एक्‍सप्रेस, भुज से 13 जून, 2023 को चलने वाली अहमदाबाद से चलेगी तथा भुज से अहमदाबाद से भुज के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

निरस्‍त ट्रेन:-

1.      गाड़ी संख्‍या 19319 वेरावल इंदौर एक्‍सप्रेस वेरावल से 14 जून, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।

2.      गाड़ी संख्‍या 19320 इंदौर वेरावल एक्‍सप्रेस इंदौर से 13 जून, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।