अगर आप जबलपुर की ओर से आगमन या प्रस्थान करने जा रहें है तो कृपया इस खबर को ध्यान से पढ़ें…

0
Nice vector illustration of a railway station in a cartoon style. Boarding the train people with luggage. Logistics of passenger transportation.

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। अगर आप जबलपुर की ओर से ट्रैन द्वारा आगमन या प्रस्थान करने जा रहें है तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि जहाँ एक ट्रैन के फेरे में विस्तार हुआ है तो दूसरी ट्रैन का चक्रवाती तूफान की वजह से वेरावल राजकोट के मध्य का परिचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्‍या 02134/02133 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर स्‍पेशल सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसके परिचालन अवधि में पुन: विस्‍तार किया गया है। गाड़ी संख्‍या 02134 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल ट्रेन जिसका अंतिम फेरा 30 जून, 2023 तक निर्धारित था, को 29 सितम्‍बर, 2023 तक तथा गाड़ी संख्‍या 02133 बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर स्‍पेशल ट्रेन जिसका अंतिम फेरा 01 जुलाई, 2023 तक निर्धारित था, 30 सितम्‍बर, 2023 तक चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, मार्ग इत्‍यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

वहीं दूसरी ओर अरब सागर में उठने वाले बिपरजॉय चक्रवात को ध्‍यान में रखते हुए वेरावल जबलपुर ट्रैन, जो रतलाम से होकर  गुजरती है, का परिचालन प्रभावित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्‍या 11463 वेरावल जबलपुर एक्‍सप्रेस, वेरावल से 16 जून, 2023 को चलने वाली राजकोट से चलेगी तथा वेरावल से राजकोट के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। तथा गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस, जबलपुर से 15 जून, 2023 को चलने वाली राजकोट स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा राजकोट से वेरावल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।