रतलाम/ रतलाम जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, एवं रतलाम जिला ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार दिनांक 24 जून को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन दो बत्ती चौराहे पर प्रातः 11:00 आयोजित किया जायेगा|
धरना प्रदर्शन निम्न मुद्दों को लेकर किया जायेगा|
1. घटना उज्जैन महाकाल लोक में आंधी तूफान से भारी भरकम भ्रष्टाचार एवं घोटालों से निर्मित कई मुर्तिया गिरकर खंडित हो गई है |
2. 12 जून को सतपुड़ा भवन में जो अग्नि कांड हुआ उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ 20 करोड़ के फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं इसकी निष्पक्ष जांच की जाए |
3. प्रदेश में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हो रही है जिससे आमजन में किसान परेशान हैं |
4. प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार घोटाले बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एवं महिलाएं एवं अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में इसके साथ ही कई स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा|
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय कांतिलाल भूरिया, जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई, जिले के विधायक हर्ष विजय गहलोत, एवं मनोज चावला, उपस्थित रहेंगे| कटारिया एवं पटेल ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है!



