[insta-gallery id="0"]
होम Highlights 16 जुलाई रविवार को “जीतो” लेडीज विंग आयोजित कर रहा है नि:शुल्क...

16 जुलाई रविवार को “जीतो” लेडीज विंग आयोजित कर रहा है नि:शुल्क “लाइफ लाइन – मेडिकल कैम्प”

0

रतलाम। पहला सुख निरोगी काया। हमारा स्वास्थ्य हमारी ज़िम्मेदारी है, हम इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। इसी बात को ध्यान देते हुए “जीतो” लेडीज विंग रतलाम करने जा रहा है निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कैंप। जिसका उद्देश्य है महिलाओं को उनकी हेल्थी लाइफस्टाइल, एनीमिया, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) आदि के बारे जागरूक बनाना। महिलायें अपने परिवार में दूसरो का ध्यान तो रख लेती है लेकिन ख़ुद का ध्यान रखने में लापरवाही कर जाती है। ध्यान रखने के लिए ज़रूरी है पहले उसके प्रति जागरूक होना। जागरुकता के लिए ही यह कैम्प लगाया जा रहा है।

इस कैम्प में रतलाम की प्रतिष्ठित महिला चिकित्सको का दल अपनी सेवाएं देंगे। जिनमें पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. डॉली मेहरा, डॉ. आशा जी सराफ़, डॉ. सुनीता जी वाधवानी प्रमुख है। केम्प का आयोजन आईएमए हॉल, गोशाला रोड राजेंद्र नगर के डॉ सूबेदार हॉल में 16 जुलाई 2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक किया जाएगा।

जीतो महिला विंग की योगिशा बरमेचा (मीडिया प्रभारी) ने बताया कि इस मेडिकल कैम्प में हीमोग्लोबिन, एनीमिया व BMD (बोन मिनरल डेनसिटी) के टेस्ट निःशुल्क किए जायेंगे। इसके रिजल्ट भी तुरंत प्रिस्क्रिप्शन के साथ दिये जाएँगे। यह कैम्प सिर्फ़ महिलाओं के लिए है, जिसमें वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान रतलाम के अनुभवी डॉक्टरों से बिना किसी शुल्क के पा सकती है।

कैम्प में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिलाएं अपना पंजीयन के लिए संपर्क करे :- 
रितिका संघवी –7974641462
श्वेता पाटनी –9406814272
प्रज्ञा बरमेचा –9131808485
कीर्ति गांधी –7999413123
सोनाली जैन –9993816116
योगीशा बरमेचा –8305333787 

error: Content is protected !!