रतलाम की दम्पति अनुराग और सोनाली ने फिर से रचा इतिहास ..

1
  • भारत की पहली दम्पति बनाने का गौरव 

The first couple of india who climbed mount elbrus (highest pick of Europe) hoisted indian flag ,sang national anthem and performed 7 times sun salutation.

रतलाम शहर की प्रसिद्ध पर्वतारोही दम्पति अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फ़ीट )पर स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) की रात को 11 बजे निकलकर -20 से -25 डिग्री के तापमान में चलकर 16 अगस्त की सुबह 5:30 बजे पहुँच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ,राष्ट्रगान गाया और 7 बार सूर्य नमस्कार किया|इस तरह अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ऐसा करने वाली भारत की पहली दम्पति बन गए। यह दम्पति अपने 3 साल के बेटे रुद्रांजय को अपने माता पिता के पास छोड़कर इतिहास रचने गए थे।

माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फ़ीट ) की ऊंचाई पर 7 बार सूर्य नमस्कार करने वाली संभवतः विश्व की पहली दम्पति बनने का गौरव ..

रतलाम की इस दंपति ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचकर 7 बार सूर्य नमस्कार किया और विश्व को यह संदेश दिया की भारतीय परंपरा में प्रयुक्त योग सम्पूर्ण मानव जाति को स्वास्थ प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

आप भारतीय परंपरा की योग पद्धति के सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपना कर प्रतिदिन सूर्यनमस्कार कर अपने सम्पूर्ण शरीर को निरोगी बना सकते है।ज्ञातव्य हो की अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार योग प्रशिक्षक भी है।

पूर्व में रतलाम की दम्पति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार) ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर(19341 फ़ीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहरकार ,राष्ट्रगान गाकर ,सूर्यनमस्कार कर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है।

ज्ञातव्य हो की अनुराग चौरसिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में तथा सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है।

1 टिप्पणी

  1. चौरसिया दंपत्ति पर देश को गर्व है । वो इसी प्रकार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते रहे हैं सभी देशवासी की शुभकामनाएं उन दोनो और उनके परिवार के साथ है
    भगवान उनकी रक्षा करे

Comments are closed.