पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार के घर जावरा में बड़ी चोरी, चोर सीसीटीवी का डीवीआर ले गए साथ…

0

रतलाम। शनिवार 16 सितंबर 23। कल रात रतलाम जिले के जावरा शहर में एक बड़ी चोरी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस जगह चोरी हुई है वह जगह पुलिस चौकी से मात्र कुछ मीटर दूर ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा शहर में सोने चाँदी के व्यापार से जुड़े व्यवसायी कोठारी परिवार की दुकान पर चोरों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को सोना और चांदी के माल उड़ा दिया है। ऊपर से चोर भी इतने शातिर थे कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर भी चुरा लिया। मामला पूर्व गृहमंत्री के रिश्तेदार के परिवार का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुँची और खोजबीन शुरू कर दी है। डीवीआर के चुरा लेने की वजह से पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के यहाँ हुई है। उनके मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था और आंशका व्यक्त की जा रही है कि चोरों ने निर्माणाधीन मकान में पीछे के रास्ते से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माल करोड़ो रूपये कीमत का बताया जा रहा है। मामला हाई प्रोफाइल से जुड़ा होने की वजह पुलिस पूरी जोरशोर से तलाशी में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सुराग मिलने और बड़े ईनाम की भी बात सामने आई है। अधिक जानकारी और पुलिस की ओर से आधिकारिक वक्तव्य की प्रतीक्षा है।