- कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश विषय पर डाला प्रकाश
- जल्द ही भारत होगा विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था- केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल
रतलाम, 8 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 वर्षों में देश बदला है, 2014 में देश विश्व की पांच कमजोर अर्थ व्यवस्था में था, आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। उनका लक्ष्य है सबके सब 100 प्रतिशत लोगों के पास घर हो, बिजली हो, पानी हो, डिजीटल सुविधा हो। 5 साल में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी बनेगा। 2040 तक विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे।
यह बात केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने बालाजी सेंट्रल में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता पद्म डॉ. लीला जोशी ने की। सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक केयूर भाई रोकड़िया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा मंचासीन रहे।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि रतलाम ने भी भाजपा शासन में चौतरफा तरक्की की है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बड़ी है। देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि 100 रूपए भेजने पर 15 ही आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खाते में पूरा पैसा आता है। मोदीजी ने बहुत विकास किए। मकान दिए, खाते खुलवाए, आधार दिया, डिजिटल को बढ़ावा दिया। नल से जल की सुविधा दी। कोरोना में वैक्सीन दी। दुनिया वाले कोविड के बाद भूखमरी का सोच रहे थे, क्योंकि सालों पहले फ्लैग फैलने पर पहले कई लोग मरे थे लेकिन मोदीजी ने हर घर में अनाज पहुँचाया और जल्द ही देश को उबार लिया।



