- काश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का माना आभार,
- पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
- आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
रतलाम, 9 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और सभी श्री काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके। बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हे पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार, 56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।




