- भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क में नारायण पहलवान परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
- काटजू नगर में भाजपा नेता महेंद्र कोठारी एवं परिवार ने स्वागत कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी
- मीसाबंदी बरमेचा परिवार द्वारा भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन
रतलाम, 31 अक्टूबर। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क मंगलवार शाम वार्ड क्रमांक 14 एवं 33 में हुआ। जनसंपर्क जब आमलिया भैरू पहुंचा, तो यहां नारायण पहलवान परिवार द्वारा काश्यप का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात काटजू नगर में भाजपा नेता महेंद्र कोठारी के निवास पर कोठारी परिवार ने स्वागत-सत्कार कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के साथ परिवारों के द्वारा काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम हॉस्पिटल के पास मल्टी से हुई। यहां बगीचे के सामने से, अजय तिवारी के घर की गली, गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने से, एसबीआई बैंक, शास्त्री नगर मेन रोड, पावर हाऊस रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप से हनुमान मंदिर, पत्रकार कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी, ब्रिज के नीचे से काटजू नगर मुख्य मार्ग, सरस्वती शिशु मंदिर, शिव मंदिर बगीचे से जैन कन्या स्कूल, वेद व्यास कॉलोनी मेन रोड होते हुए सूरज हॉल पर हुआ।





