भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क में हुआ ऐतिहासिक स्वागत…

0

वार्ड क्रमांक 22, 23 में मतदाताओं ने बरसाया अपार प्रेम और स्नेह

रतलाम, 2 नवम्बर। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार शाम वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 में हुआ। इसकी शुरुआत त्रिपोलिया गेट से हुई। जनसंपर्क यहां से जब भगत पूरी में पहुंचा तो यहां के क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत कर श्री काश्यप पर अपार प्रेम और स्नेह बरसाया। यहां हुए स्वागत, वंदन, अभिनंदन को देख हर कोई अभिभूत हो गया।

त्रिपोलिया गेट से शुरू हुआ जनसंपर्क भगत पूरी, रामद्वारा के पीछे से विशाल शर्मा के घर से कल्याण नगर, शुभम रेसीडेंसी से जैन मंदिर, तेजा नगर ब्लॉक न. 1, हनुमान मंदिर से होकर गेट के बाहर तेलियों की सड़क से ब्राह्मण गली में पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। सड़क पर फूटकर व्यापार और फल-सब्जी की दुकान लगाने वालों ने भी आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।