प्रत्याशी सकलेचा के अलावा युवक कांग्रस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पूछे जिम्मेदारों से सवाल…

0
  • आमसभा : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की सभा में जुटी हजारों की भीड़

रतलाम, 5 नवम्बर 2023। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की धान मंडी में पहली आम सभा शनिवार को आयोजित हुई। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा सहित पदाधिकारियों ने भाजपा की सरकार और उनकी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। भाजपा और रतलाम शहर विधायक की कथनी और करनी को लेकर सवाल खड़े करने के साथ, आम जनता पर विभिन्न टैक्स से थोपे जा रहे भार को लेकर जनता से अपना पक्ष रखा| 

आम सभा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने कहा कि कहता है जोकर सारा जमाना, आधी हकीकत आधा फसाना। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने आमसभा में कहा कि रतलाम में हकीकत कुछ भी नहीं है फसाना ही फसाना है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा सरकार और भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि गब्बर का पहला पार्ट सुनाया। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने कहा कि जब मैं बहन की बात करता हूं तो मुझे मामा की याद आती है। उन्होंने कहा कि दोस्तों इतिहास में एक ऐसा उदाहरण है की भगवान कृष्ण को जन्म देने वाली देवकी और उनको मारने की कोशिश करने वाला मामा।

कांग्रेस की आमसभा के मंच पर रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महिला अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रभु राठौड़ शांतिलाल वर्मा, जेवियर मईडा, रजनीकांत व्यास फैयाज मंसूरी सुजीत उपाध्याय आदि कांग्रेस के पदाधिकारी मंचासीन थे। वही आमसभा में रतलाम की जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग आठ हजार लोग आमसभा को देखा और सुना।