लाडली बहना योजना से दीपावली का पर्व धूमधाम से मनेगा – चेतन्य काश्यप

0

– चार स्थान पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
रतलाम, 6 नवंबर। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की सोमवार शाम चार अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। ये सभाएं डोसी गांव मल्टी, डोसी गांव माताजी चौक, होमगार्ड कॉलोनी और मंगलम सिटी गेट पर हुई। इन सभाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। सभा स्थल पर क्षेत्रीय पार्षद एवं रहवासियों द्वारा काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा का स्वागत किया गया।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी लाडली बहनों के लिए योजना प्रारंभ कर अनुपम सौगात दी है। इस योजना से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई है और इस बार दीपावली का पर्व भी धूमधाम से मनाएगी। रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से रतलाम देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कई परिवारों को पक्के आवास मिल चुके हैं। प्रताप नगर अंडर ब्रिज की मांग बजट में स्वीकृत हो गई है। इसका नक्शा बनकर पास होते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बहुत सुविधा होगी। विकास कार्यों के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मामाजी के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री सिंह बहनों का बहुत ख्याल रखते है। लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है। शहर के विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल बहुत सजग हैं। विधानसभा चुनाव में विकास कार्य करने वाली भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करें।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रतलाम आए थे और उन्होंने सभी को राम-राम कहा है। एक साल में भाजपा की परिषद ने नगर में 250 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। कई काम शुरू हो गए है, तो कुछ बाकी है। प्रधानमंत्रीजी ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उसके लिए प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी को आभार देता हूं। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इ

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जनसंपर्क में काटा ‘अबकी बार 56 पार’ का केक
– वार्ड क्रमांक 3 एवं 13 में सघन जनसंपर्क
रतलाम, 6 नवम्बर। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क सोमवार शाम वार्ड क्रमांक 3 एवं 13 में हुआ। इसकी शुरुआत जवाहर नगर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर से हुई। जनसंपर्क वार्ड के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने काश्यप का भव्य स्वागत सत्कार किया और 56 हजार पार की जीत के संकल्प को दोहराया। जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित एवं पार्षद पप्पू पुरोहित के निवास पर श्री काश्यप ने स्वागत के बाद ‘अब की बार, 56 पार’ के संकल्प वाला केक भी काटा।

जनसंपर्क चार बत्ती चौराहा, जवाहर नगर के सामने गली, बांयी ओर आश्रम के सामने से, पार्षद धीरज कुंवर के घर से मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर से संध्या स्कूल से शीतला माता मंदिर के पास बीमा अस्पताल, मुख्य मार्ग से अम्बे माता मंदिर से होकर गणेश मंदिर जवाहर नगर पर इसका समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

मंगलवार को इन वार्डों में जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क 7 नवंबर, मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे वार्ड 39 में ’राजपूत धर्मशाला से प्रारंभ होगा। यहां से नजरबाग कॉलोनी, महेन्द्र नाहर के घर से एस.आर. पेट्रोल पंप होते हुए डॉ. दीप व्यास के घर से श्रीमालीवास, पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, आरोग्य हनुमान मंदिर वाली गली से छोटी शीतला माता मंदिर, पीपल चौक अखाड़ा मठ पर समापन होगा। शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में ’भारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा से प्रारंभ होकर अलकापुरी मेन रोड़, अम्बे चौक मंदिर चौराहा, नया गांव मेन रोड, राधाकृष्णा मंदिर से साक्षी पेट्रोल पंप पर समापन होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे वार्ड क्रमांक 9 त्रिलोक नगर मेन रोड़ पर नुक्कड़ सभा होगी।