[insta-gallery id="0"]
होम Highlights रतलाम जिले में 50 से अधिक धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाए गए…

रतलाम जिले में 50 से अधिक धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाए गए…

1

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के पालन में रतलाम जिले में विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक धार्मिक स्थलों  से ध्वनि विस्तारक यंत्र शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप हटाए गए हैं। कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में शांति समितियांधर्म गुरुओं के साथ राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार जिले में शादियों धार्मिक समारोह आयोजन में डीजे संचालकोमैरिज गार्डन मालिकों को भी शासन के निर्देशों से पाबंद किया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार जिले में जिन स्थानो पर धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया है उनमें- रतलाम शहर में 2, नामली में 3, बिलपांक में 4, सैलाना में 3, जावरा में 6, कालूखेड़ा में 8, बड़ावदा में तथा आलोट में दो धार्मिक स्थल सम्मीलित है।

1 टिप्पणी

  1. महोदय हमारे गांव में एक स्थान हे नागनाथ महादेव मंदिर यहां पर ८ वर्ष से २४ घंटा माइक चालू हे व वह भी पानी कि टंकी के उपर लगा रखा हे कितनी ही बार शिकायत हुई कोई कार्यवाही नहीं हुई है कृपया आप के माध्यम से कुछ कारवाई हो जाय। ताकि गांव वालों के हित में होगा क्योंकि जो शिकायत दर्ज करता हे वह धर्म विरोधी कहलाता है

Comments are closed.

error: Content is protected !!