सड़को पर उतरा प्रशासन, शहर का यातायात व्यवस्थित करने के लिए मुहिम शुरू…

1
  • सब्जी विक्रेता नियत स्थान पर ही व्यवसाय करेंगे
  • कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने शहर का निरीक्षण किया…

रतलाम 18 दिसम्बर 2023/ रतलाम शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। शहर में कलेक्टर द्वारा सोमवार को भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ाएसडीएम संजीव पांडेय तथा निगम आयुक्त सहित निगम अमला मौजूद था।

कलेक्टर ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर बैठकर सब्जी विक्रय का व्यवसाय करने वालों को पूर्व में नियत छतरी पुलत्रिवेणी तथा विनोबा नगर में स्थान दिए जाएंगे जहां बैठकर सब्जी विक्रेता अपना व्यवसाय कर सकेंगे। छतरी पुल स्थित फर्नीचर तथा अन्य विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को आगे बढ़ा लिए जाने के दृष्टिगत उनकी सामग्री रखने की सीमा भी नियत की जाएगी। इसके अलावा शहर में अन्य सभी स्थानों पर जहां दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से आगे बढ़कर अतिक्रमण कर लिए गए हैं उनकी सीमा रेखा निर्धारण की जाएगी। इसके लिए प्रारंभ में नगर निगम द्वारा उद्घोषणा की जाएगीइसके बाद सख्ती की जाएगी। सब्जी विक्रेताओं को नियत स्थान देने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार त्रिवेणीविनोबा नगर तथा छतरी पुल पहुंचेसाथ मौजूद अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

1 टिप्पणी

  1. वर्तमान में रतलाम वासी इन समस्याओं सामना कर रहे हैं:-
    सम्पूर्ण शहर में हर जगह अतिक्रमण हैं
    सड़क पर स्थायी वाहन खड़े रहते हैं
    मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना/ तीन सवारी बैठना
    सभी कमर्शियल बिल्डिंग में पार्किंग नही है

Comments are closed.