[insta-gallery id="0"]
होम Highlights नए साल में सनसनीखेज मामला!! पति और जेठ की गोली मारकर पत्नी...

नए साल में सनसनीखेज मामला!! पति और जेठ की गोली मारकर पत्नी पहुँची थाने…

0

नए साल में सनसनीखेज मामला!! पति और जेठ की गोली मारकर पत्नी पहुँची थाने…

News by – विवेक चौधरी

उज्जैन। नए साल 2024 की शुरुआत में ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई अवाक रह गया। मामला उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। नए साल की सुबह सुबह पुलिस उस समय भौंचक रह गई जब एक महिला अपने पति और जेठ को गोली मारकर थाने पहुँच गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 1 जनवरी 2024 की सुबह एक महिला पिस्टल लेकर थाने पहुँची और उसने बताया कि उसने अपने पति और जेठ को गोली मार दी है। महिला की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जाँच प्रारम्भ की तो मामला सही निकला। महिला का नाम सविता पति राधेश्याम बताया जा रहा है और यह भी बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुँची तो महिला के पति राधेश्याम पिता नागुलाल की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला के जेठ धीरज को पुलिस ने उपचार के लिए उज्जैन भिजवाया, जहाँ उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार महिला का नाम सविता है जो आंगनवाड़ी में काम करती है। उसका पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज के साथ विवाद चल रहा है। सविता का आरोप है कि उसके पति और जेठ उसे प्रताड़ित करते थे। जिसकी परिणीति यह घटनाक्रम है। उसने परिस्थितियों से बाध्य होकर यह कदम उठाया है। जेठ धीरज पर इस बात का भी आरोप है कि वो अवैध हथियार के व्यापार में संलिप्त था। हालांकि पुलिस विवेचना कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। सूत्रों की माने तो घटना के समय हथियार जेठ के पास था और विवाद होने पर पत्नी ने हथियार छीन कर घटना को अंजाम दे दिया।

error: Content is protected !!