कार्य पूर्ण नहीं कर सकते तो राशि मय ब्याज वसूल की जाएगी – कलेक्टर

0

कलेक्टर ने की विधायकसांसद निधि कार्यों की समीक्षा

रतलाम 08 जनवरी 2024/  कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सोमवार को एक बैठक में जिले में सांसदविधायक तथा जनभागीदारी से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कई निर्माण कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गईचेतावनी दी गई कि सात दिवस में कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो जारी की गई निर्माण राशि मय ब्याज के वसूल की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णवजिला योजना अधिकारी श्री बी.क.े पाटीदार आदि उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान जिले के आलोटबड़ावदानामली तथा रतलाम में स्वीकृत कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य पूरा नहीं करने पर ब्याज सहित राशि वसूल की जाएगी। आगामी 15 जनवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करवा लिए जाएं। इन कार्यों में रतलाम के गुलाब चक्कर का उन्नयन भी सम्मिलित है। इसके अलावा अंबेडकर नगर का सामुदायिक भवनआलोट में अनादि कल्पेश्वर मंदिर परिसर में निर्माण आदि शामिल है।