जैन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली राम रथ यात्रा…

0

स्कूल प्रबंधन के साथ बड़ी संख्या में समाज जन रहे उपस्थित –

 यात्रा का मार्ग में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन रतलाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शनिवार को श्री जैन विद्या निकेतन एवं श्री जैन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा राम रथ यात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के प्रतीक स्वरूप स्कूली बच्चे नजर आए, यात्रा में बड़े उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। रथयात्रा में सबसे आगे घुड़सवार रहे। इसके पश्चात कलश उठाकर स्कूली छात्राएं चल रही थी, जिसके बाद झांझ मंजीरा, ढोल ढमाका की गूंज सुनाई दे रही थी। स्कूल का बैंड और ढोल की थाप पर नाचते हुए छात्र-छात्राएं पूरे शहर में राम जी की जय जयकार करते नजर आए। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां जाहिर करते हुए विधार्थी बड़े उत्साह के साथ जैन स्कूल से चलकर लक्कड़ पीठा, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, खेरादीवास, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, बजाज खाना, गौशाला रोड होते हुए जैन स्कूल में पहुंचकर राम रथ यात्रा का समापन हुआ। रथ यात्रा में करीब करीब 800 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों के साथ स्कूल के प्राचार्य एवं अध्यापकगण बड़े उत्साह के साथ चलते नजर आए। यात्रा से पूरे शहर में राम मय माहौल बन गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर राम रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस यात्रा में स्कूली बैंड आकर्षण का केंद्र रह। साथ ही संस्था अध्यक्ष रंगलाल चौरडिया, सचिव महेंद्र चानोदिया, जयंत बोहरा, उपाध्यक्ष अभय लुनिया, निर्मल लुनिया, दशरथ पोरवाल, महेंद्र बोथरा, हिम्मत गेलडा, वीरेंद्र गांधी, ललित कोठारी, सुशील छाजेड़, नरेंद्र पाटनी, प्रकाश मूणत, अमृत मांडोत, राजेश अरोड़ा, मोहनलाल भट्ट आदि के साथ नगर के श्री सकल जैन श्री संघ के सभी जिला सदस्यगण भी रथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर के कई जैन धर्मावलंबियों ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया और देशवासियों को इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वय मृदुला शर्मा एवं अमृतलाल भांभर द्वारा सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।