आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त…

0

रतलाम 23 जनवरी 2024/ आबकारी विभाग द्वारा 23 जनवरी को क्षेत्रगस्त के दौरान ग्राम  बीबड़ोदनंदलाई व पलसोड़ी मे  लक्ष्मीबाई पति रूपचंद के आधिपत्य से 7ली हाथ भट्टी व  40, केजी लहानकालीबाई पति सोहन से 6 ली हाथ भट्टी व 35 केजी लाहनमोहन पिता बद्दाजी से  15 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद  कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) अ के अन्तर्गत 03 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह वृत रतलाम स द्वारा पंजीबद्ध किये गये। जप्त मदिरा व महुवा लाहन की अनुमानित कीमत 11 हजार 75 रुपये है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक  भगवति सोलंकीविक्टोरिय डामोर जवान बद्रीलाल, चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।