अ भा सौधर्म वृहततपोगच्छीय त्रिस्तुतिक श्री संघ ट्रस्ट मंडल के विधिवत चुनाव चुनाव अधिकारी नरेंद्र छाजेड़ एवं प्रवीण बरबोटा के निर्देशन में संपन्न हुवे। तत्पश्चात नवीन संचालक मंडल की बैठक में सर्वानुमति से गठन हुवा जिसमे अध्यक्ष सुशील छाजेड़, उपाध्यक्ष सतीश खेड़ा वाला, सचिव राजकमल जैन, सहसचिव निर्मल मेहता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खाबिया मनोनित किए गए । कार्यकारिणी में निर्मल कटारिया, अभय सकलेचा, शांतिलाल मालक, अभय बरबोटा, मुकेश ओहरा, विनय सुराणा, प्रवीण संघवी, गजेंद्र मेहता, सचिन लुनावत, रितेश खरसोदवाला को लिया गया। इस नियुक्ति से श्री संघ में हर्ष व्याप्त है। सभी नवनियुक्त पदाधकारियो को पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों , व समाजजन ने बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की|



