डिप्टी कलेक्टर एवं नायब तहसीलदार ने किया पदभार ग्रहण…

0

News By – नीरज बरमेचा 

प्राची गायकवाड़ ने नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में चयनित प्राची गायकवाड़ ने रतलाम कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया।

आर्ची हरित ने डिप्टी कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित आर्ची हरित की पदस्थापना रतलाम जिले में की गई है। उन्होंने रतलाम कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय कि आर्ची हरित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रतलाम नगर के स्कूल से प्राप्त की है।